Ayushman Ayurveda

Ayushman Ayurveda
Ayushman Ayurveda: Dedicated Digital Platform for BAMS, MS(Ay), Ph.D(AY) AND Ayush Nursing Competitive Preparation

AIAPGET QUESTION PAPER PART-6


AYUSHMAN AYURVEDA
Ayushman Ayurveda Premium Mock Series

AIAPGET - 2026 QUESTION PAPER (SET - 6)

प्रश्न 101 से 120 | मार्किंग: +4 सही उत्तर, -1 गलत उत्तर (1/4 निगेटिव मार्किंग) | पूर्णांक: 80

प्रयास (Attempted): 0/20
सही (+4): 0
गलत (-1): 0
लाइव स्कोर: 0 / 80
प्रश्न 101
गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय फाइब्रॉइड में, निम्नलिखित में से कौन सा द्वितीयक परिवर्तन हो सकता है?
(a) सिस्टिक डिजनरेशन
(b) फैटी डिजनरेशन
(c) रेड डिजनरेशन
(d) कैल्सिफिक डिजनरेशन
✅ सही उत्तर: (c) रेड डिजनरेशन
📖 संदर्भ: Obstetrics & Gynaecology - रेड डिजनरेशन (Carneous degeneration) गर्भावस्था के मध्य या उत्तरार्ध में फाइब्रॉइड में रक्त प्रवाह बाधित होने के कारण होता है।
प्रश्न 102
लिवर सिरोसिस में पूर्वानुमान का चाइल्ड-पुघ वर्गीकरण इस तरह के मापदंडों का उपयोग करता है:
A. मस्तिष्कविकृति (Encephalopathy) | B. बिलीरुबिन का स्तर | C. एल्बुमिन और प्रोथ्रोम्बिन समय | D. AST एवं ALT | E. रक्त यूरिया और सीरम क्रिएटिनिन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(a) केवल A, B एवं C
(b) केवल B, C एवं D
(c) केवल A, D एवं E
(d) केवल A, C एवं E
✅ सही उत्तर: (a) केवल A, B एवं C
📖 संदर्भ: Child-Pugh Score के 5 मापदंड होते हैं: Serum Bilirubin, Serum Albumin, PT/INR, Ascites, और Hepatic Encephalopathy।
प्रश्न 103
गर्भ निरोधकों की विफलता के लिए पर्ल इन्डेक्स की गणना निम्न सूत्र के आधार पर की जाती है:
(a) (जीवित जन्म की संख्या × 1200) / (गर्भनिरोधक उपयोग के महीनों की संख्या)
(b) (अपघातिक गर्भावस्था की संख्या × 1200) / (कुल अवलोकित रुग्णा × महीनों की संख्या)
(c) (अवलोकित रुग्णा द्वारा उपयोग किए जाने वाले गर्भ निरोधकों की संख्या) / (गर्भावस्था की संख्या × 1200)
(d) (कुल बच्चों की संख्या) / (गर्भावस्था की संख्या × 1200)
✅ सही उत्तर: (b) (अपघातिक गर्भावस्था की संख्या × 1200) / (कुल अवलोकित रुग्णा × महीनों की संख्या)
📖 संदर्भ: Pearl Index Formula = (Total Accidental Pregnancies × 1200) / (Total Woman-Months of Exposure)।
प्रश्न 104
नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: भारी धातु विषाक्तता औद्योगिक क्रांति का दुष्परिणाम है। उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान कई भारी धातुओं के औद्योगिक निर्माण ने इन धातुओं के संपर्क में आने का जोखिम बढ़ा दिया। समय बीतने के साथ भारी धातुओं के दीर्घकालिक संपर्क के कारण कई बीमारियों की पहचान की गई और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इन धातुओं को कानूनों द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया ताकि इन रसायनों के संपर्क में आने से रोका जा सके।
कथन II: आयुर्वेद कई भारी धातुओं का उपयोग दवा के रूप में करता है और प्रसंस्करण के बाद अल्प मात्रा में दिया जाता है। दवाओं वाली भारी धातुएं कैंसर सहित कई पुरानी बीमारियों के लिए बहुत उपयोगी पाई जाती हैं। आयुर्वेद इन भारी धातुओं का उपयोग पूरी तरह से शुद्धिकरण के बाद करता है जो इन धातुओं को जैविक रूप से अधिक स्वीकार्य बनाता है। इसलिए भस्म जैसी आयुर्वेदिक भारी धातु की तैयारी को नियंत्रित करने के संबंध में औद्योगिक नियम आवश्यक नहीं हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(a) कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं
(b) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं
(c) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है
(d) कथन I गलत है लेकिन कथन II सत्य है
✅ सही उत्तर: (c) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है
📖 संदर्भ: भस्म निर्माण और सुरक्षा के लिए भी गुणवत्ता नियंत्रण एवं मानक औद्योगिक नियम (GMP/Regulatory standards) अनिवार्य होते हैं, अतः कथन II गलत है।
प्रश्न 105
सूची-I (स्कोरिंग इन्डेक्स) को सूची-II (अवस्था) से सुमेलित कीजिए:
सूची-I (स्कोरिंग इन्डेक्स)सूची-II (अवस्था)
A. पॉन्डरल इन्डेक्सI. प्रसव प्रेरण
B. मैनिंग स्कोरII. रजोनिवृत्ति
C. बिशप स्कोरIII. भ्रूण बायोफिजिकल प्रोफाइल
D. वैजाइनल मैच्योरिटी इन्डेक्सIV. भ्रूण वृद्धि प्रतिबंध
(a) A-I, B-II, C-III, D-IV
(b) A-II, B-III, C-IV, D-I
(c) A-IV, B-III, C-I, D-II
(d) A-I, B-IV, C-II, D-III
✅ सही उत्तर: (c) A-IV, B-III, C-I, D-II
📖 संदर्भ: Ponderal index (IUGR/FGR), Manning score (Biophysical Profile), Bishop score (Induction of labour), VMI (Menopause evaluation)।
प्रश्न 106
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A और दूसरे को कारण R के रूप में लेबल किया गया है।
अभिकथन A: बिलिवर्डीन और बिलीरूबिन बाईल पिगमेंट्स हैं जो हीमोग्लोबिन के टूटने से बनते हैं और बाईल से उत्सर्जित होते हैं।
तर्क R: इनका वसा के पाचन में महत्वपूर्ण कार्य है।
उपरोक्त कथनों को ध्यान में रखते हुए नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(a) A और R दोनों ही सही हैं और A की सही व्याख्या R है।
(b) A और R दोनों ही सही हैं लेकिन A की सही व्याख्या R नहीं है।
(c) A सही है लेकिन R गलत है
(d) A गलत है लेकिन R सच है
✅ सही उत्तर: (c) A सही है लेकिन R गलत है
📖 संदर्भ: बाइल पिगमेंट्स (Bilirubin & Biliverdin) केवल उत्सर्जी उत्पाद हैं, वसा के पाचन और पायसीकरण (Emulsification) में बाइल साल्ट्स (Bile Salts) कार्य करते हैं।
प्रश्न 107
नीचे सूचीबद्ध में से कौन सी मूत्र अश्मरी रेडियोल्यूसेंट (Radiolucent) है?
(a) कैल्शियम ऑक्सालेट
(b) शुद्ध यूरिक एसिड
(c) शुद्ध फॉस्फेट
(d) सिस्टीन
✅ सही उत्तर: (b) शुद्ध यूरिक एसिड
📖 संदर्भ: Pure Uric Acid calculus सादे एक्स-रे (KUB) पर दिखाई नहीं देती है क्योंकि यह रेडियोल्यूसेंट होती है।
प्रश्न 108
सूची-I (टेस्ट/साइन) को सूची-II (शल्य-प्रधान व्याधि) के साथ सुमेलित कीजिए:
सूची-I (टेस्ट/साइन)सूची-II (शल्य-प्रधान व्याधि)
A. बाल्डविन टेस्टI. स्प्लीनिक इंजरी
B. बोआस साइनII. रेट्रोसीकल एपेंडिसाइटिस
C. ग्रे टर्नर साइनIII. कोलेसिस्टाइटिस
D. केहर साइनIV. एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस
(a) A-I, B-II, C-III, D-IV
(b) A-II, B-I, C-IV, D-III
(c) A-IV, B-III, C-II, D-I
(d) A-II, B-III, C-IV, D-I
✅ सही उत्तर: (d) A-II, B-III, C-IV, D-I
📖 संदर्भ: Baldwin's test (Retrocecal appendicitis), Boas' sign (Cholecystitis), Grey Turner's sign (Acute pancreatitis), Kehr's sign (Splenic rupture)।
प्रश्न 109
नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: ट्यूनिका वजानिलिस के भीतर तरल पदार्थ का अत्यधिक उत्पादन हाइड्रोसिल के कारणों में से एक है।
कथन II: स्थानीय परीक्षा के दौरान, ट्रांसएल्यूमिनेशन परीक्षण वजाइनल हाइड्रोसिल में नकारात्मक है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
(a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं
(b) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं
(c) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है
(d) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है
✅ सही उत्तर: (c) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है
📖 संदर्भ: सामान्य वेजाइनल हाइड्रोसील में स्पष्ट सीरस द्रव होने के कारण ट्रांसएल्यूमिनेशन टेस्ट धनात्मक (Positive/Brilliantly transilluminant) होता है।
प्रश्न 110
प्राथमिक मामले की शुरुआत और द्वितीयक मामले के बीच के समय के अंतराल को कहा जाता है:
(a) संचार योग्य अवधि
(b) पीढ़ी का समय
(c) क्रम अंतराल (Serial Interval)
(d) द्वितीयक दर हमला
✅ सही उत्तर: (c) क्रम अंतराल (Serial Interval)
📖 संदर्भ: Epidemiology - Serial Interval is the time interval between the onset of symptoms in the primary case and the onset of symptoms in a secondary case.
प्रश्न 111
वायु प्रदूषक (सूची I) का प्रतिकूल प्रभाव (सूची II) से मिलान करें:
सूची-I (प्रमुख वायु प्रदूषक)सूची-II (प्रतिकूल प्रभाव)
A. ओजोनI. सबस्टर्नल डिस्कम्फर्ट
B. सल्फर डाइऑक्साइडII. सीओपीडी
C. हाइड्रोकार्बन्सIII. फेफड़ों का कैंसर
D. नाइट्रोजन ऑक्साइड्सIV. ब्रोंकियोलाइटिस ऑब्लिटेरन्स
(a) A-II, B-III, C-IV, D-I
(b) A-I, B-III, C-II, D-IV
(c) A-I, B-II, C-III, D-IV
(d) A-I, B-IV, C-III, D-II
✅ सही उत्तर: (c) A-I, B-II, C-III, D-IV
📖 संदर्भ: Environmental Health & PSM - वायु प्रदूषकों के फेफड़ों पर विशिष्ट प्रभाव।
प्रश्न 112
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A और दूसरे को कारण R के रूप में लेबल किया गया है।
कथन A: क्लोरीन एक कीटाणुनाशक के रूप में सबसे अच्छा काम करता है जब पानी का pH लगभग 7 होता है।
तर्क R: हाइपोक्लोरस एसिड की प्रधानता के कारण।
उपरोक्त कथनों को ध्यान में रखते हुए नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(a) A और R दोनों ही सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों ही सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(c) A सही है लेकिन R गलत है
(d) A गलत है लेकिन R सत्य है
✅ सही उत्तर: (a) A और R दोनों ही सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
📖 संदर्भ: जल शुद्धिकरण में pH 7 के निकट Hypochlorous acid (HOCl) अधिक प्रभावी रहता है, जो OCl⁻ आयनों की तुलना में कई गुना अधिक शक्तिशाली रोगाणुनाशक है।
प्रश्न 113
सूची-I (लक्षण) को सूची-II (निदान) के साथ सुमेलित कीजिए:
सूची-I (लक्षण)सूची-II (निदान)
A. कान में अत्यधिक खुजली, पानी जैसा स्राव एवं कान बंद होने की अनुभूतिI. एक्यूट ओटाइटिस मीडिया
B. 52 वर्षीय मधुमेह रोगी, दाहिने कान में तीव्र दर्द, जो कान को हिलाने पर बढ़ता हैII. ओटोमाइकोसिस
C. लगातार रोने वाला एवं भोजन न करने वाला 7 वर्षीय बालक, जिसे पहले ऊपरी श्वसन संक्रमण था और अब रात में बाएँ कान में तीव्र दर्द हैIII. एक्यूट लोकलाइज्ड ओटाइटिस एक्सटर्ना
D. दुर्गन्धयुक्त, रक्तमिश्रित कर्णस्राव के साथ धीरे-धीरे बढ़ता बहरापनIV. क्रॉनिक अनसेफ ओटाइटिस मीडिया
(a) A-III, B-I, C-II, D-IV
(b) A-II, B-III, C-I, D-IV
(c) A-III, B-IV, C-I, D-II
(d) A-II, B-IV, C-III, D-I
✅ सही उत्तर: (b) A-II, B-III, C-I, D-IV
📖 संदर्भ: ENT क्लिनिकल डायग्नोसिस - Otomycosis (खुजली/वेट पेपर मास), Furuncle/Otitis externa (ट्रेगल टेंडरनेस), ASOM (बालक में URTI उपरांत रात्रि शूल), Unsafe CSOM (दुर्गंधयुक्त स्राव व बहरापन)।
प्रश्न 114
'एक्यूट ओटिटिस मीडिया' (ASOM) में उपस्थित होने वाले लक्षणों का सही क्रम होगा:
A. कर्ण में भारीपन व मंदरुजा | B. कर्ण का स्राव रहित होना व पीड़ा का अभाव | C. पिच्छिल पूय स्राव या पूय स्राव व पीड़ा में कमी | D. ऊर्ध्व श्वासमार्ग संक्रमण (URTI) | E. वेदना अत्यधिक तथा थ्रोबिंग प्रकार का होना, विशेषकर रात्रि में
(a) A, E, D, C, B
(b) D, E, A, C, B
(c) A, D, C, B, E
(d) D, A, E, C, B
✅ सही उत्तर: (d) D, A, E, C, B
📖 संदर्भ: Stages of ASOM: 1. Tubal occlusion (URTI, heaviness), 2. Pre-suppuration (Earache), 3. Suppuration (Severe throbbing pain), 4. Perforation/Discharge (Relief of pain), 5. Resolution (Quiescence)।
प्रश्न 115
सेनाइल कैटरेक्ट के कॉर्टिकल प्रकार की अवस्थाओं का सही क्रम चुनिए:
A. कोर्टेक्स का विच्छिन्न होकर पुल्तेसेउस मास बनना | B. वैज आकार की अपारदर्शक आकृति | C. सम्पूर्ण कोर्टेक्स अपारदर्शक होना | D. लेमेलर विच्छिन्न होने की अवस्था | E. नेत्र लैंस शोथयुक्त होकर एंटीरियर चेम्बर का उथलीकरण
(a) E, B, D, C, A
(b) D, E, B, A, C
(c) D, B, E, C, A
(d) D, B, A, E, C
✅ सही उत्तर: (c) D, B, E, C, A
📖 संदर्भ: Stages of Cortical Cataract: Lamellar separation (D) → Incipient/Wedge opacities (B) → Intumescent (E) → Mature (C) → Hypermature (A)।
प्रश्न 116
आंतरिक कान की संरचना में, बोनी-लेबीरिन्थ में तरल पदार्थ को कहा जाता है?
(a) पेरिलिम्फ
(b) एंडोलिम्फ
(c) सैक्यूल
(d) यूट्रिकल
✅ सही उत्तर: (a) पेरिलिम्फ
📖 संदर्भ: Bony labyrinth में Perilymph तथा Membranous labyrinth के अंदर Endolymph भरा होता है।
प्रश्न 117
हड्डी के पुनर्निर्माण (Bone Remodeling) के लिए दो कथन नीचे दिए गए हैं:
कथन I: जन्म से पहले हड्डी बनती है लेकिन उसके बाद लगातार खुद को नवीनीकृत करती है।
कथन II: हड्डी के पुनर्निर्माण में हड्डी का अवशोषण (Resorption) और जमाव (Deposition) शामिल है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(a) कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं
(b) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं
(c) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है
(d) कथन I गलत है लेकिन कथन II सत्य है
✅ सही उत्तर: (a) कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं
📖 संदर्भ: Human Physiology / Orthopaedics - Bone remodeling जीवन पर्यन्त चलने वाली प्रक्रिया है जिसमें Osteoclastic resorption और Osteoblastic formation सम्मिलित है।
प्रश्न 118
हॉर्नर सिंड्रोम (Horner's Syndrome) के लक्षण हैं:
(a) ऊपरी पलक का गिरना, पुतली का सिकुड़ना
(b) ऊपरी पलक का गिरना, आँखों का भेंगापन
(c) पुतली का सिकुड़ना, आँखों का भेंगापन
(d) आँखों का धंसना, आँखों का भेंगापन
✅ सही उत्तर: (a) ऊपरी पलक का गिरना, पुतली का सिकुड़ना
📖 संदर्भ: Horner's syndrome ट्रायड: Ptosis (पलक गिरना), Miosis (पुतली सिकुड़ना), Anhidrosis, तथा Enophthalmos।
प्रश्न 119
सूची-I (क्रिया) का मिलान सूची-II (परिभाषा) से करें:
सूची-I (क्रिया)सूची-II (परिभाषा)
A. रिबाउंड फिनोमेननI. एक प्रकार का हार्ट ब्लॉक जिसमें AV नोडल विलंब क्रमशः बढ़ता जाता है, जिसके परिणामस्वरूप एक बीट ड्रॉप हो जाती है।
B. हैम्बर्गर फिनोमेननII. RBC झिल्ली के आर-पार बाइकार्बोनेट आयनों के बदले क्लोराइड आयनों का आदान-प्रदान।
C. वेंकेबैक फिनोमेननIII. यह संकुचन बल में क्रमिक वृद्धि को सुगम बनाता है, जिससे संकुचन बल धीरे-धीरे बढ़ता है।
D. स्टेयरकेस फिनोमेननIV. जब किसी प्रतिवर्त क्रिया का अवरोध अचानक हटा दिया जाता है, तो प्रतिवर्त अवरोध से पहले की तुलना में अधिक प्रबल हो जाता है।
(a) A-IV, B-I, C-II, D-III
(b) A-IV, B-II, C-I, D-III
(c) A-I, B-III, C-II, D-IV
(d) A-III, B-IV, C-I, D-III
✅ सही उत्तर: (b) A-IV, B-II, C-I, D-III
📖 संदर्भ: Medical Physiology: Rebound phenomenon (Cerebellar sign), Hamburger (Chloride shift), Wenckebach (Mobitz Type I AV block), Staircase/Treppe (Cardiac muscle contraction increment)।
प्रश्न 120
नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: एपिथेलियल डेब्रिस के कारण जो दुग्ध नलिका को अवरुद्ध करता है और दूध की अपर्याप्त निकासी के कारण गैलेक्टोसिल होता है।
कथन II: फिल्लोड्स ट्यूमर आमतौर पर 20 वर्ष की आयु में प्रस्तुत होता है, जो अक्सर तेजी से विकास और छोटे आकार का प्रदर्शन करता है; इसके अलावा, एक कोर बायोप्सी सेलुलर प्लियोमोर्फिज्म के बारे में विवरण प्रदान कर सकती है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(a) कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं
(b) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं
(c) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है
(d) कथन I गलत है लेकिन कथन II सत्य है
✅ सही उत्तर: (c) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है
📖 संदर्भ: Surgery - Phylloides tumor आमतौर पर 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में होता है और यह आकार में काफी बड़ा (Large bulky lesion) होता है, 20 वर्ष में फाइब्रोएडीनोमा सामान्यतः होता है।
Newest
Previous
Next Post »

Ayushman Ayurveda

Ayushman Ayurveda
Call for Free Ano-Rectal Consultation - 9461867078 (https://ayushman-ayurveda.business.site/?utm_source=gmb&utm_medium=referral)